Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी:बस्ती के साइबर क्राइम...

नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी:बस्ती के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना बस्ती में 17 जून को मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना 20 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी नंदलाल पुत्र रामदेव ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे विभिन्न माध्यमों से कुल छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रकम लेने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना बस्ती में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के निवासी गार्नीपूड़ी सतीश पुत्र गार्नीपूड़ी थमैया नायडू को नामजद किया गया है। उसका वर्तमान पता बोवेनपल्ली, सिकंदराबाद (तेलंगाना) बताया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments