#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलसे एक युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेमरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार ने सोमवार सुबह दम तोड़ा। यह घटना 11 अगस्त को हुई थी। जानकारी के अनुसार, राजकुमार पुत्र गोवर्धन 11 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे बैरिहवा तिराहे पर महातम पुत्र शंकर के निर्माणाधीन मकान में सटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह मकान के बगल से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल राजकुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पैतृक गांव सेमरा लाया जाएगा। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हाईटेंशन लाइन से झुलसे युवक की मौत:बस्ती में हादसा, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












