Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अयोध्या में बस्ती के युवक की करंट लगने से मौत:मंदिर के पास...

अयोध्या में बस्ती के युवक की करंट लगने से मौत:मंदिर के पास पेंटिंग करते समय हादसा, परिजनों में शोक की लहर

#बस्ती_न्यूज

अयोध्या में राम मंदिर के पास एक मकान में पेंटिंग का कार्य करते समय बस्ती के 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर अवस्था में श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम जानकी मार्ग स्थित दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसावं टेढवा गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र राम सुरेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विपिन मजदूरी का कार्य करते थे और अयोध्या में मकान रंगाई-पुताई के काम के लिए गए थे। काम के दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। मृतक की माता झिनकाई देवी सहित परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments