सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-शिकारपुर बाईपास मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान बड़हरा अमीर निवासी 35 वर्षीय शैलेश भारती पुत्र श्रीचंद के रूप में हुई है। शैलेश पेंट-पॉलिश का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, शैलेश सिंदुरिया बाजार में काम करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शोक का माहौल था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया में बाईपास पर साइकिल-बाइक की टक्कर:हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












