विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर महराजगंज स्थित 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जवानों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) श्री नरेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट श्री स्वराज कमल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। अधिकारियों ने तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। 22वीं वाहिनी SSB महराजगंज के अंतर्गत आने वाली सभी समवायों में भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जवानों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने तंबाकू मुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित:SSB जवानों ने ली शपथ, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











