महाराजगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की गोरक्ष प्रांत इकाई ने ‘एक परिवार-एक पौधा’ अभियान का आयोजन किया। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और यूपी पीसीयू के चेयरमैन शिवेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पनियरा विधायक के सुपुत्र निर्भय सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहभागिता की। अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करने का संकल्प लें। वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। इस अवसर पर जिला संयोजक अंकित चौधरी और कार्यक्रम संयोजक मनमोहन गुप्ता सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का प्रण लिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एबीवीपी ने ‘एक परिवार-एक पौधा’ अभियान चलाया:महाराजगंज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












