Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज में भाई की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:परिजनों ने लालगंज थाने का...

लालगंज में भाई की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:परिजनों ने लालगंज थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान राम रूप के रूप में हुई है, जो देईसाड़ स्थित दाना पानी होटल में काम करते थे। उनके भाई प्रदीप कुमार (पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद कनौजिया, निवासी भोगपुर, थाना महुली) ने होटल मालिक धीरज कुमार (पुत्र रामलाल चौधरी) और उसके साथी मुलायम यादव पर राम रूप के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रदीप कुमार ने लालगंज थाने में शिकायत पत्र दिया था। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज न किए जाने से नाराज होकर परिजनों और समर्थकों ने थाने का घेराव किया और न्याय की मांग की। लालगंज थाना अध्यक्ष विनय पाठक ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि मृतक राम रूप के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिलती थी। हालांकि, राम रूप ने कभी घर पर इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन परिजनों को अन्य माध्यमों से इसकी सूचना मिलती रहती थी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments