महराजगंज जिले के बागापार पुलिस चौकी क्षेत्र के टोला नदुवा में सोमवार को एक 19 वर्षीय छात्र का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान कक्षा 12 के छात्र संगम चौहान पुत्र रमेश चौहान के रूप में हुई है। शव गांव के पश्चिम स्थित एक पोखरे के पास प्लास्टिक के पट्टे के सहारे लटका हुआ था। ग्रामीणों ने जब पेड़ से शव लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर बागापार पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक के पिता रमेश चौहान ने बताया कि उन्हें अपने पुत्र की मौत की परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद से परिवार में गहरा दुख है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
12वीं के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला:महराजगंज में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












