Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश के चलते की...

बस्ती में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश के चलते की थी वारदात, न्यायालय में पेश किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू उर्फ अंतिम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कलवारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अक्सड़ा क्षेत्र से राजू उर्फ अंतिम को दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना कलवारी में मामला दर्ज है। गौरतलब है कि कलवारी मुस्तहकम गांव में 65 वर्षीय मो. शमी की दिनदहाड़े बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब मो. शमी कलवारी-टांडा मार्ग से अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि राजू उर्फ अंतिम ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर बांस से ताबड़तोड़ हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मो. शमी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments