सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता को जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता रामवृक्ष प्रजापति, जो मुडिला खुर्द, थाना शोहरतगढ़ के निवासी हैं, ने थाना उसका बाजार में तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता के अनुसार, वर्ष 2020 में शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 18 जून की शाम करीब 7 बजे पति पवन उर्फ गोलू और सास ने मिलकर बेटी को जहर देने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद घायल विवाहिता को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पति पवन प्रजापति उर्फ गोलू और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देने का आरोप:सिद्धार्थनगर में पति-सास पर केस दर्ज, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












