HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

 

अवशेष दीदियों को विभागीय रोजगारपरक योजनाओं से जोडते हुए लखपति की श्रेणी में लाएं-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक गुरूवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में ज्ञात हुआ कि लखपति दीदी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के लक्ष्य 18781 के सापेक्ष 14121 समूह की दीदियों को लखपति की श्रेणी में लाया गया है। अवशेष दीदियों को  समस्त विभागीय रोजगारपरक योजनाओं से जोडते हुए लखपति की श्रेणी में लाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया।

एनआर0एल0एम0 के तहत जनपद में 210304 परिवारों को समूह से जोड़े जाने का लक्ष्य आवंटित है, जिसके सापेक्ष अभी तक 89502 परिवारों को समूह से जोडा गया है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पात्र गृहस्थी से जुडे परिवारों को लक्ष्यानुसार समूह से जोड कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में आर0एफ0 के लक्ष्य 640, सी0आई0एफ0 812 एवं सी0सी0एल0 1579 के लक्ष्य को निर्धारित समय में आवंटन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये। समूह की सी0सी0एल0 पत्रावली जिन बैकों में लम्बित है, उनका निस्तारण 07 दिवस में कराये जाने हेतु एल0डी0एम0 इण्डियन बैंक को निर्देश दिये गये। जनपद में समूह की दीदियों को व्यवसायिक गतिविधियों से जोडकर आजीविका सम्वर्धन की दिशा में कार्य करने हेतु विभाग को निर्देशित किया गया। विकास खण्ड सिरसिया में प्रस्तावित कामार्शियल गोट फार्म को संचालित किये जाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। विकास खण्ड हरिहरपुर रानी में स्थापित एस0एच0जी0/एफ0पी0ओं मार्ट को जुलाई के प्रथम सप्ताह में उदघाटन कराये जाने एवं जनपद में संचालित 20 संकुल समिति में एक सी0एल0एफ0-एक उत्पादन ईकाई स्थापित करने एवं सी0एम0 युवा उद्यमी योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा समूह की दीदियों को ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के लक्ष्य 08 मॉडल कैन्टीन तहसीलों/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर खोले जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उपायुक्त स्वतः रोजगार संदीप कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, जिला विकास अधिकारी, डी0डी0एम0 नाबार्ड, एल0डी0एम0 इण्डियन बैंक, निदेशक आर0सेटी0 व समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments