बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र में शिव बारात की शोभायात्रा के दौरान एक विवाद हो गया। वैबाही ग्राम सभा में बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर से लौट रही शोभायात्रा को उस समय रोक दिया गया, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से आम की डाल टूट गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगा। शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि वैबाही चौकी के कॉन्स्टेबल फैजल खान ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने की धमकी दी और कथित तौर पर कहा, “तुम लोग ज्यादा उपद्रव करोगे तो सबको अंदर कर देंगे, हम भगवान को नहीं मानते।” पुलिसकर्मी के इस कथित व्यवहार से नाराज होकर शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों ने धरना शुरू कर दिया। उनकी मुख्य मांग है कि कॉन्स्टेबल फैजल खान को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। यह घटना रात करीब 7 बजे बुद्धेश्वर नाथ मंदिर से काली मंदिर लौटते समय हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी (SO) प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। SO प्रदीप सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि फैजल खान के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें लाइन हाजिर किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त कर मूर्ति स्थापना करने की अपील की।
शिव बारात में पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप:खैरी घाट में ट्रैक्टर से डाल टूटने पर विवाद, लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












