लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव हमीरापुर निवासी कल्लू ने उसकी 6 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बाग में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं और कपड़े उतारने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में थाना मलिहाबाद में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।












