श्रावस्ती जनपद की जमुनहा तहसील में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की है। खनन इंस्पेक्टर विवेक कुमार के नेतृत्व में आचरौरा-शाहपुर इलाके में की गई छापेमारी के दौरान मिट्टी खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद वाहन को थाना गिरंट में सीज कर दिया गया है। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक रघुवीर पाल पुत्र श्याम लाल बताए जा रहे हैं, जो लक्ष्मनपुर नासिरगंज के निवासी हैं। आरोप है कि क्षेत्र में बिना अनुमति के मिट्टी खनन कराया जा रहा था। खनन विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा है कि प्रशासन को लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। खनन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध मिट्टी खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन अब क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई:जमुनहा में खनन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












