Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच पहुंचे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष:200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, शौकत...

बहराइच पहुंचे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष:200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, शौकत अली ने सुहेलदेव पर उठाए प्रश्न


AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली रविवार को बहराइच पहुंचे। वे जिले के मटेरा इलाके में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए महाराजा सुहेलदेव को एक ‘काल्पनिक पात्र’ बताया। शौकत अली ने कहा कि अगर महाराजा सुहेलदेव वास्तविक थे, तो जिले में उनका कोई किला या महल क्यों नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि हर राजा का महल होता है। उन्होंने सलार मसूद गाजी का भी जिक्र किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि लोग उन्हें बाहरी बताते हैं, जबकि उनका जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि महाराजा सुहेलदेव ने कोई लड़ाई लड़ी थी, तो उनके साथ 21 अन्य राजा कौन थे और उनके नाम क्या थे? शौकत अली ने कहा कि इन सवालों का कोई जवाब नहीं है, जिससे उनकी काल्पनिक प्रकृति सिद्ध होती है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी बहराइच से चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रही है। उन्होंने कहा कि AIMIM पूरे प्रदेश में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हालांकि इस पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। शौकत अली ने ये बातें नगर के तिकोनी बाग इलाके में स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments