Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में सेक्टर प्रभारियों की बैठक:कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में गलतियों को...

शोहरतगढ़ में सेक्टर प्रभारियों की बैठक:कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में गलतियों को सुधारने पर ध्यान देने की सलाह दी


समाजवादी पार्टी (सपा) के सेक्टर प्रभारियों की एक बैठक शुक्रवार दोपहर को शोहरतगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में अलग-अलग हुई। इस दौरान सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में त्रुटियों को सुधारने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने की। इसमें सपा के सेक्टर प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों ने एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट अहम होता है। उन्होंने सभी बूथ और सेक्टर प्रभारियों से वोटर लिस्ट का गहन परीक्षण करने को कहा। इसमें फर्जी मतदाताओं, वोटों के दोहरीकरण और डुप्लीकेट वोटों को चिन्हित कर सूची से हटाने का काम शामिल है। सिंह ने सेक्टर प्रभारियों को बूथवार सतत निगरानी रखने और वोटर लिस्ट की त्रुटियों से अधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सपा कार्यकर्ता तभी मजबूती से खड़े हो पाएंगे, जब सपा का बूथ मजबूत होगा। यह लोग बैठक में शामिल रहे इस बैठक में वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, विष्णु उमर, सुनील यादव, हरिराम शर्मा, विक्रम यादव, गुड्डू सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनोज सेठ, माता प्रसाद, नीरज चौरसिया, चांदी यादव, आज्ञाराम, रामपाल मौर्य, कुबेरनाथ शुक्ला, निजामुद्दीन, आसिफ हुसैन, मो. रजा, पप्पू सिंह, मनौवर खान, डब्ल्यू सिंह, मनीष पांडे, रत्नेश चौधरी सहित सभी सेक्टर प्रभारी और सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments