HomeHealth & Fitnessकोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय 

कोचिंग अग्निकांड में घायलों का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे अजय राय 

लखनऊ।     पुरनिया,अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 15 मासूम छात्रों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मृत्यु एवं कई छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री मंगलवार को दोपहर मेडिकल कालेज पहुंकर उनका हालचाल जाना, उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भीषण अग्निकांड में छात्रों के असामयिक दुःखद निधन पर उनकी आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय नेहरू भवन दस मॉल एवेन्यू,लखनऊ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर दो मिनट मौनकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की अर्कमण्यता और उदासीनता के चलते यह दुःखद घटना हुई है। छोटे-छोटे 20 से 21 साल के 15 बच्चों की दुःखद मृत्यु हुई है। यह हृदय को विचलित करने वाली घटना है। सरकार को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाना चाहिए। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments