Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मनरेगा में फर्जी हाजिरी, फोटो अपलोड का आरोप:रुधौली के पैड़ा गांव में...

मनरेगा में फर्जी हाजिरी, फोटो अपलोड का आरोप:रुधौली के पैड़ा गांव में उच्चस्तरीय जांच की मांग

#बस्ती_न्यूज

रुधौली विकास क्षेत्र के पैड़ा गांव में मनरेगा कार्यों में कथित फर्जी हाजिरी और फर्जी फोटो अपलोड कर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। गांव निवासी राजेश मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और तकनीकी कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, असघर अली के चक से मनी साहब तक और बकील के चक से फूलचंद के चक तक मिट्टी पटाई के कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। आरोप है कि मौके पर वास्तविक मजदूरों की संख्या कम होने के बावजूद, पोर्टल पर दर्जनों श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी और फोटो अपलोड की गई। शिकायत में दावा किया गया है कि हाल ही में मौके पर केवल कुछ मजदूर ही काम करते मिले, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 117 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज थी। राजेश मणि त्रिपाठी ने यह भी आरोप लगाया कि कार्य सूची में कई ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं जो गांव में मौजूद ही नहीं थे। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी बीडीओ अनिल यादव ने जांच कराने की बात कही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments