#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बुधवार को एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अमोढ़ा निवासी नियाज अहमद की बेटी जाहिदा खातून ने परसरामपुर थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। जाहिदा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। नियाज अहमद ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी जाहिदा की शादी 2020 में बेदीपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही युवक, उनके पिता और मां जाहिदा को गाली-गलौज करते हुए दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने पर उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी भी दी जाती है। जाहिदा के अनुसार, उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और घर से भगाने की धमकी दी गई। ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को भी फोन पर धमकाया और कम दहेज देने का आरोप लगाते हुए जाहिदा को छोड़ने की बात कही। वर्तमान में जाहिदा खातून अपने मायके में रह रही हैं, क्योंकि ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। इस मामले में कई बार पंचायत भी कराई गई, लेकिन ससुराल पक्ष मानने को तैयार नहीं है। जाहिदा के पिता नियाज अहमद का यह भी आरोप है कि युवक पहले भी कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। उन्होंने परसरामपुर थाना प्रभारी को तहरीर देकर अपनी और अपनी बेटी की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:परसरामपुर में पिता ने SHO से लगाई न्याय की गुहार, सुरक्षा की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












