Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमन इलेवन नवाबगंज ने जीता जिला स्तरीय एनपीएल फाइनल:चांद बाबू इलेवन को...

अमन इलेवन नवाबगंज ने जीता जिला स्तरीय एनपीएल फाइनल:चांद बाबू इलेवन को 9 विकेट से हराया, मॉर्गन मैन ऑफ द मैच


जिला स्तरीय एनपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमन इलेवन नवाबगंज ने नौ विकेट से जीत लिया। यह मैच रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के अराफात मैदान पर चांद बाबू इलेवन नवाबगंज और अमन इलेवन नवाबगंज के बीच खेला गया। चांद बाबू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 47 रन बनाए। जवाब में अमन इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवर चार गेंदों में 48 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमन इलेवन की ओर से मॉर्गन ने 25 और अर्शू ने 21 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मॉर्गन को उनके 25 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को कमेटी की ओर से 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम के कप्तान चांद बाबू को कप ट्रॉफी और 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। चांद बाबू इलेवन की बल्लेबाजी में अकील अफरीदी ने 10 रन, छोटू ने 10 रन और अनीस खान ने पांच रन बनाए। अमन इलेवन की पारी में सलामी जोड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और चार रनों पर समन के रूप में पहला विकेट गिर गया। इसके बाद मॉर्गन और अर्शू ने 40 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इस प्रतियोगिता में बहराइच, नानपारा, रूपैडीहा, शंकरपुर और रिसिया सहित दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। मैच के मुख्य निर्णायक अरशद और आमिर सोहेल थे, जबकि कमेंट्री रानू खान ने की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी और प्रधान प्रतिनिधि शहाबुद्दीन खान ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर शेबू अंसारी, हलीम अंसारी, ताबिश, अनीस खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments