महराजगंज के फरेंदा विकास खंड की ग्राम सभा लेजार महदेवा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रिकवरी, रिडक्शन, रियूज) सेंटर निष्क्रिय पड़ा है। इसके कारण गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सफाई व्यवस्था बदहाल है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। यह स्थिति ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थापित यह सेंटर केवल कागजों तक ही सीमित है। गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और रास्तों के किनारे कूड़ा जमा होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लंबे समय से पड़े हैं, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा चलने पर कूड़ा इधर-उधर फैल जाता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार लोग गंदगी के कारण फिसलकर गिर भी चुके हैं। गांव में लगाए गए कूड़ेदान और कचरा बॉक्स भी नियमित रूप से साफ नहीं किए जाते, जिसके चलते उनसे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि आरआरसी सेंटर का सही तरीके से संचालन किया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था लागू हो, तो गांव को गंदगी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा आरआरसी सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजकुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका नंबर नॉट रीचेबल आया। वहीं, महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा। ग्राम वासी सुभाष जायसवाल, अर्जुन कुमार और बिंद्रेश चरणजीत गणेश सहित अन्य ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लेजार महदेवा में RRC सेंटर शोपीस बना:लाखों खर्च के बाद भी गांव में गंदगी, ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












