महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-निचलौल क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव में एक रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। रैली के दौरान ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे लगाए गए। यह रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में चन्दन कुमार बौद्ध, महातम यादव, शक्तिमान, सुरेन्द्र रावत सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला, साथ ही शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुटता बनाए रखने और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी-निचलौल में अम्बेडकर जयंती मनाई गई:बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, निकाली गई रैली
Recent Comments
on Hello world!












