श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र की लखैहिया किशनपुर और चंदन भारी ग्राम सभा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रामफेरन पांडेय ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक विचारधारा हैं, जिन्होंने समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। अपने संबोधन में विधायक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के रूप में देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण आधार दिया, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश आर्य, कार्यक्रम आयोजक राम केवल, जिला मंत्री नेकराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। अंत में, उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
श्रावस्ती में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित:विधायक रामफेरन पांडेय ने दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












