#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के सल्टौआ विकासखंड के बिसनपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिली। प्रतिमा तीन टुकड़ों में टूटी हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा उनके सम्मान और आस्था का प्रतीक है। प्रतिमा खंडित होने से आहत ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी वाल्टगंज सूर्य प्रकाश सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बिसनपुरवा गांव में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिली:घटना के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात; जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












