Homeक्राइम (Crime)अमेठी पैरामेडिकल एडमिशन घोटाला: 90 हजार ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,...

अमेठी पैरामेडिकल एडमिशन घोटाला: 90 हजार ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

अमेठी : जिले में पैरामेडिकल संस्थान से जुड़े कथित धोखाधड़ी प्रकरण में अहम प्रगति हुई है। छात्राओं की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद अमेठी कोतवाली में 3 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद अब अमेठी पुलिस ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा कुमारी शिवानी तिवारी समेत कई छात्राओं ने आरोप लगाया था कि अमेठी स्थित एक पैरामेडिकल संस्थान में एएनएम प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) में प्रवेश के नाम पर प्रति छात्र करीब 90 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन न तो संबंधित कॉलेज में फीस जमा की गई और न ही छात्राओं का पंजीकरण कराया गया।

 

इससे उन्हें न प्रवेश पत्र मिला और न ही परीक्षा में बैठने की अनुमति। छात्राओं का आरोप है कि प्रिन्स उर्फ आजम खान, विवेक श्रीवास्तव और रेहान खान ने मिलकर यह धनराशि गबन कर ली। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने और बेइज्जत करने की धमकी दी गई।स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

 

इसी बीच, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अमेठी पुलिस ने आज वांछित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव (32) निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना अमेठी में मु0अ0सं0 335/25 व 337/25 के तहत धारा 351(3), 338, 318(4), 319(2) बीएनएस में मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब इस पूरे प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और छात्राओं को न्याय मिलने पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments