HomeHealth & Fitnessप्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा,...

प्रसव के समय महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगर धामपुर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस से भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुरी निवासी आरती (26), पत्नी नितिन को प्रसव पीड़ा होने पर धामपुर के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे उसका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद ही आरती की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया और उसके बाद अस्पताल छोड़कर चले गए। धामपुर पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments