
जमुनहा विकासखंड क्षेत्र के मल्हीपुर बाजार में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें मल्हीपुर थाना पुलिस टीम भी मौजूद रही। सुबह से ही बाजार में रंग और गुलाल की धूम रही। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं ने ढोल और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए पर्व का आनंद लिया, वहीं बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा। व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से होली खेली, जिससे सामाजिक सद्भाव मजबूत हुआ। पर्व के दौरान मल्हीपुर थाना पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय रही। उपनिरीक्षक नदीम खान, महिला उपनिरीक्षक महिमा सिंह, दिलीप कुमार यादव और गोविंद कुमार की उपस्थिति में होली का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।












































