महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस ने 19 जुलाई, 2026 को क्षेत्र में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान थाना परसामलिक क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की।
बिना उचित कारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई। क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवा 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने परसामलिक में की पैदल गश्त:शांति-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाया सघन चेकिंग अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












