HomeHealth & Fitnessअमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए...

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां रविवार को एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस जांच और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल महिला कुसमा देवी किसी काम के लिए बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर घर लाई थी। महिला के बड़े बेटे को इसकी जानकारी हो गई । वह घर पहुंचा और मां से रुपये मांगने लगा। जब मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान महिला रसोई में खाना बना रही थी, तभी गुस्से में बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई। घायल महिला के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों को आता देख आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला के छोटे बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो के माध्यम से अपनी घायल मां को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डाक्टर आत्मेश द्विवेदी ने बताया कि एक महिला गंभीर हालत में लाई गई है, जिसका नाम कुसुमा देवी है। उसके सिर और गले पर चाकू मारने के निशान मौजूद है। जिसके कारण उसका बहुत सारा खून बह चुका है रह-रहकर उसको झटके आ रहे हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने रविवार की शाम को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments