श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बंबा घाट पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया है। दैनिक भास्कर में पुल की जर्जर हालत पर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुल की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात और बाढ़ के समय नाले में पानी का तेज बहाव होने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुल इतना खराब हो चुका था कि किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकती थी। पुल की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। इस पहल के लिए मनोज श्रीवास्तव, सूरज वर्मा, सुधीर वर्मा और संदीप सिंह सहित कई स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की सक्रियता और प्रशासन की तत्परता से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:बंबा घाट पुल का मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












