Homeजिला / लोकल (Local News)राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने थे अशोक मित्तल, अब पड़...

राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने थे अशोक मित्तल, अब पड़ गया ED का छापा


राज्य सभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ईडी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी उनके मॉल रोड स्थित आवास पर की गई है। यह आवास, जालंधर कैंट में है। अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही राघव चड्ढा की जगह, राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया था।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने की मांग की थी। पार्टी ने कहा था कि अब राघव चड्ढा की जगह, अशोक मित्तल को नियुक्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने यह भी मांग की थी कि अब, दलगत कोटा से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए।

अशोक कुमार मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक हैं। वह शिक्षाविद् से राजनेता बने और साल 2022 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। अशोक कुमार मित्तल ने नेतृत्व बदलाव पर कहा था कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है। पहले एनडी गुप्ता जी डिप्टी लीडर थे, फिर राघव आए और अब जिम्मेदारी उन्हें मिली।

अशोक कुमार मित्तल ने कहा था कि कल कोई और भी यह भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments