महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी टोला भरपटिया में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट और जान से मारने की धमकी नगरपालिका के खेसरारी टोला भरपटिया निवासी राकेश पुत्र राम आसरे ने कोठीभार थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, रात करीब बारह बजे उनके गांव के अमित और बिपिन ने अपशब्द बोलने को लेकर हुए विवाद में उनके भाई शैलेश को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गहनता से जांच शुरू इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार में मारपीट और जान से मारने की धमकी:दो आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












