HomeHealth & Fitnessऔरैया : हाईवे पेट्रोलिंग जीप को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर,...

औरैया : हाईवे पेट्रोलिंग जीप को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत, दो पुलिसकर्मी गंभीर

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवे पेट्रोलिंग पर तैनात दरोगा की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली फ्लाईओवर बाईपास के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने खड़ी पुलिस जीप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की पेट्रोलिंग जीप के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क किनारे पलटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से जीप में फंसे तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया, निवासी फतेहपुर, आगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हेड कांस्टेबल सुरेश, निवासी हमीरपुर और सिपाही मनोज, निवासी झांसी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती समेत कई वरिष्ठ अधिकारी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया।एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि हादसे के बाद डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments