Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम:परतावल में किशोरियों को स्वास्थ्य जांच...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम:परतावल में किशोरियों को स्वास्थ्य जांच व पोषण की जानकारी दी


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की आरबीएसके और आरकेएसके टीम ने शनिवार को श्रीमती सुभावती देवी इंटर कॉलेज हरपुर तिवारी में एक स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के तहत किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान, किशोरियों को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैनिटरी नैपकिंस, आयरन की गोलियां और ओआरएस पाउडर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. घनश्याम गुप्ता और डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किशोरियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने, पौष्टिक आहार लेने और समय-समय पर अपनी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने आरकेएसके कार्यक्रम की मासिक थीम “कम उम्र में शादी” पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में किशोरियां उपस्थित रहीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments