Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)'बाबा साहब का संविधान हमें जान से भी प्यारा है':दौलतपुर में मनाई...

‘बाबा साहब का संविधान हमें जान से भी प्यारा है’:दौलतपुर में मनाई गई अंबेडकर जयंती, भंडारे का भी आयोजन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत दौलतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मिशन गायक रविराज बौद्ध और गायिका प्रीति बौद्ध ने अपनी प्रस्तुति दी। रविराज बौद्ध ने ‘बाबा साहब का संविधान हमें जान से भी प्यारा है’ स्तुति गीत प्रस्तुत किया, जबकि प्रीति बौद्ध ने ‘भारतीय संविधान सभी धर्म का पालन करता है’ गीत गाया।
वक्ता एडवोकेट बुद्धि प्रकाश ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए थे। उन्होंने वहां से एम.ए. और पीएच.डी. की डिग्रियां हासिल कीं और बाद में लंदन से कानून की पढ़ाई की। एडवोकेट प्रकाश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर उस समय के सबसे शिक्षित भारतीयों में से एक थे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रेम कुमार गौतम थे, जबकि अर्जुन प्रसाद गौतम ने संयोजक की भूमिका निभाई। अजीत कुमार गौतम ने सलाहकार के रूप में सहयोग किया। इस अवसर पर सोनू कुमार, सुजीत कुमार भारती, अर्चना देवी, राम सरन, वाके लाल, जगदीश भारती, विश्वजीत, आनंद कुमार, संजय बौद्ध, अजीत कुमार, जंग बहादुर, राम तीरथ आनंद, मंजू देवी, संगीता देवी, विद्यावती देवी, सकुंतला देवी और राधिका सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments