Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती डीएम कृतिका ज्योत्सना ने उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया:भारत-इजरायल फल में...

बस्ती डीएम कृतिका ज्योत्सना ने उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया:भारत-इजरायल फल में योजनाओं व तकनीकों की समीक्षा, आधुनिक तकनीकों की सराहना की

#बस्ती_न्यूज

बस्ती डीएम कृतिका ज्योत्सना ने बुधवार को भारत-इजरायल फल उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और उन्नत तकनीकों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त निदेशक उद्यान बस्ती, अनीश कुमार श्रीवास्तव ने केंद्र पर संचालित योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने हाई-टेक उद्यानिकी तकनीकों, पौध उत्पादन, संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े कार्यों के बारे में बताया और किसानों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने केंद्र पर विकसित आधुनिक तकनीकों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी अरुण तिवारी, केंद्र इंचार्ज विवेक वर्मा, पंकज मोहन श्रीवास्तव, कीट विशेषज्ञ रजनीश सिंह, पादप रोग विशेषज्ञ शोभित दीक्षित, उद्यान विशेषज्ञ धीरेंद्र सिंह तथा सिंचाई विशेषज्ञ कृष्ण गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments