Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती पुलिस ने साइबर ठगी के पैसे वापस कराए:पीड़ित रंजीत को ₹1,36,960...

बस्ती पुलिस ने साइबर ठगी के पैसे वापस कराए:पीड़ित रंजीत को ₹1,36,960 उसके खाते में लौटाए गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके ₹1,36,960 वापस दिलाए हैं। मुंडेरवा पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला निवासी रंजीत पुत्र हरिराम के साथ ₹1,64,441 की साइबर ठगी हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत मुंडेरवा पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, साइबर सेल प्रभारी अमरनाथ यादव और महिला आरक्षी शिमला मौर्या व अंशिका गुप्ता की टीम शामिल थी। टीम ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से ठगी गई राशि में से अधिकांश को वापस लाने में सफलता प्राप्त की। रंजीत कुमार ने अपनी ठगी गई राशि वापस मिलने पर मुंडेरवा पुलिस और बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments