जनपद बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी के मजरा पत्थर पुरवा में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कथावाचक पंडित राजेंद्र प्रसाद पाठक ने श्री मद भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुखदेव और राजा परीक्षित की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि साक्षात भगवान कृष्ण का वाक्यस्वरूप है। पंडित पाठक ने कहा कि इस कलिकाल में मन की शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का श्री मद भागवत कथा सबसे सुलभ माध्यम है। उनके अनुसार, जहां भागवत कथा होती है, वहां साक्षात भगवान का वास होता है और दरिद्रता व शोक का नाश होता है। उन्होंने यह भी बताया कि श्री मद भागवत कथा सुनने से सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीव को परम शांति का अनुभव होता है। इस कथा का रसपान करने के लिए मुख्य यजमान कमला मौर्य, कैलाश फौजदार, पवन, आशाराम और भावना सहित भारी संख्या में श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, उपस्थित रहे।
बहराइच के पत्थर पुरवा में भागवत कथा जारी:कथावाचक ने बताया मन की शुद्धि और मोक्ष का माध्यम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












