मढ़नी से ढेकहरी बुजुर्ग होते हुए ढेबरुआ तक जाने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क का निर्माण कुछ साल पहले ही हुआ था, लेकिन अब इसकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ढेकहरी बुजुर्ग और जमधरा के बीच का हिस्सा सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अनूज चौधरी ने सड़क की बदहाल स्थिति को क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बताया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। जमधरा निवासी पिंटू ने बताया कि इस सड़क पर सफर करना अब जोखिम भरा हो गया है। खजुरिया निवासी रामस्वरूप ने भी विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने विभाग से त्वरित कार्रवाई की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
ढेबरुआ मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:जगह-जगह गड्ढों से आवागमन में हो रही दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












