#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र स्थित पचवस गांव में तालाब की नीलामी रोकने की मांग के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने तालाब का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने तालाब के पर्यावरणीय और पौराणिक महत्व को देखते हुए इसकी नीलामी पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है। पचवस गांव के 50 से अधिक ग्रामीणों ने 29 मई को एसडीएम/तहसीलदार हरैया को एक प्रार्थना पत्र देकर तालाब की नीलामी या आवंटन पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद 11 जून को सेवानिवृत्त मेजर अशोक कुमार सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल शमशेर सिंह, सेवानिवृत्त दीप प्रकाश और युवा समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष रोहन सिंह ने बस्ती के जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने तालाब की नीलामी पर स्थायी रोक लगाने के साथ ही पर्यावरण के तहत सौंदर्यीकरण कर इसे सुरक्षित करने की मांग की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार विक्रमजोत आनंद यादव, लेखपाल पंकज पांडेय, कानूनगो बाबूलाल और दो अन्य राजस्वकर्मी पचवस गांव के तालाब पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से तालाब के संबंध में जानकारी ली और एक पन्ने पर उनके हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार सिंह, रोहन सिंह, प्रवीन सिंह, समर्पण सिंह, राज सिंह, संजीव सिंह और संजय गुप्ता सहित कई ग्रामीणों ने अपने बयान दर्ज कराए। भूतपूर्व सैनिक रोहन सिंह ने बताया कि यह तालाब पर्यावरण और गांव की पौराणिकता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्वजों के समय से यहां पौष पूर्णिमा का पौराणिक मेला लगता है और आसपास के आधा दर्जन गांवों से महिलाएं छठ पूजा के लिए भी आती हैं। पचवस डिग्री कॉलेज के पीछे स्थित यह तालाब पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां बरसात में विदेशी पक्षी आते हैं और ठंडक आने तक यहीं रहते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब पर स्थायी रोक लगाकर वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण करके इसे पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित किया जाए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पचवस तालाब की नीलामी पर रोक की मांग:उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












