Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डिंडई में बड़े मंगलवार पर भंडारा:जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे प्रसाद, भक्तिमय...

डिंडई में बड़े मंगलवार पर भंडारा:जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल


पथरा के डिंडई कस्बे में बड़े मंगलवार के अंतिम अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह द्वारा किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें लगाईं और देर शाम तक श्रद्धालु भंडारे में पहुंचते रहे। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने की। आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस माहौल में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजू पाल, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंदू चौधरी, दिलीप चतुर्वेदी, अशोक त्रिपाठी और बाबा जगदीश दास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments