HomeHealth & Fitnessसधन सहकारी समिति अछनिया एड़ियों सहकारिता ने गलत आख्या लगाकर किया निस्तारण 

सधन सहकारी समिति अछनिया एड़ियों सहकारिता ने गलत आख्या लगाकर किया निस्तारण 

बेहजम-खीरी,23 जून(तरुणमित्र)। बेहजम क्षेत्र में किसानों को लगातार यूरिया की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में किसानों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि एडीओ सहकारिता द्वारा शिकायत की वास्तविक स्थिति का सही उल्लेख किए बिना गलत आख्या प्रस्तुत कर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में यूरिया की समस्या अभी भी बनी हुई है, लेकिन शिकायत का समाधान दर्शा दिया गया है। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि एक ओर मुख्यमंत्री प्रदेश के आम नागरिकों और किसानों को न्याय दिलाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संबंधित अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।

किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular