बहराइच जिले के नानपारा नगर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर विभिन्न स्थानों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोलू क्रैंक ग्राइन्डिंग एण्ड ब्लाक बोरिंग वर्क्स द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। आयोजकों ने भंडारा की समुचित व्यवस्था की थी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक माहौल में श्री हनुमान जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है
बहराइच के नानपारा में चौथे बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित:राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












