बहराइच जिले के नानपारा नगर में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। जुबली गंज वार्ड नंबर 3 सहित विभिन्न स्थानों पर हुए इन आयोजनों में लोगो ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इन भंडारों में आने-जाने वाले लोगों प्रसाद वितरित किया गया। भंडारा स्थलों पर भीड़ जुटने लगी थी, और देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार,बड़े मंगल का पर्व भगवान श्री हनुमान जी की आराधना और सेवा भाव का प्रतीक है। इसी भावना के साथ लोगों की सेवा के लिए इन भंडारों का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने राहगीरों प्रसाद ग्रहण किया।
बहराइच के नानपारा में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को भंडारे:विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












