निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा भोथीयाही से गुरली जाने वाला मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शंकरपुर भोथीयाही से होकर गुरली तक जाता है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से गुरली होते हुए सन्या तक जाया जाता है। किसान अपनी खेती-बाड़ी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य उपकरण लेकर इसी मार्ग से गुजरते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण उन्हें खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं। अध्या गुप्ता, अली राजा, कामरान, जितेंद्र चौधरी, बिकाऊ, संदीप प्रजापति, कमलेश, राजेंद्र, बिस्मिल्लाह अली, राजकुमार और रिंकू पांडे सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढों और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण कभी-कभी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार खेतों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भोथीयाही-गुरली मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित:निचलौल में राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी का सामना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












