बयारा डुमरियागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों और एएनएम के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक ने उपस्थित कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी नियमानुसार कार्य करें। उन्होंने वीएचएनडी, दस्तक अभियान, ड्यूलिस्ट, युवीन पोर्टल लॉगिंग और ई-कवच पोर्टल पर डेटा फीडिंग को अपडेट करने पर जोर दिया। डॉ. चौधरी ने कहा कि एक माह के भीतर सभी मुख्य बिंदुओं पर सुधार लाने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से टीबी कैंपेन के तहत लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों की स्क्रीनिंग और एनरोलमेंट करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच करने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष देखभाल सुनिश्चित करने को कहा गया। दस्तक अभियान, संजीवनी ओपीडी जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। अधीक्षक ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी विवरणों को पोर्टल पर नियमित रूप से अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रोग्रेस रिपोर्ट, टीकाकरण, घरेलू, प्राइवेट और संस्थागत प्रसव जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों को गंभीरता से लेने पर बल दिया। इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव, मो. शाकिब, सुखदेव, संगीता तिवारी, प्रतिज्ञा सिंह, करिश्मा वर्मा, अनुप्रिया रेचल, ममता, स्नेहलता, प्रिय पटेल, माधुरी, सुषमा देवी, पूजा, करिश्मा, पूनम, संजय यादव, राजेश कुमार और विपिन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बेवा सीएचसी पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई:अधीक्षक ने एएनएम सुपरवाइजर को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












