निचलौल तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निचलौल क्षेत्र के कड़जा गांव में नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक लोडर और एक ट्रॉली को मौके से जब्त किया गया। प्रशासन को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम को देखकर खनन कार्य में लगे लोगों में हलचल मच गई। इस दौरान एक खाली ट्रॉली का चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। हालांकि, प्रशासन ने एक लोडर और एक अन्य ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार वाहन और उसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:निचलौल में एक लोडर और ट्रॉली पकड़ी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












