HomeHealth & Fitnessलाखों की लूट का बड़ा खुलासा: 50 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार,...

लाखों की लूट का बड़ा खुलासा: 50 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, 80 हजार कैश बरामद

लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना विभूतिखंड पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 5 अप्रैल का है, जब होटल सेवी ग्राण्ड के सामने गुजरात निवासी एक कलेक्शन एजेंट से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कैश से भरा बैग छीन लिया था। घटना के बाद थाना विभूतिखंड में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने पहले ही इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम बरामद कर ली थी। अब इसी क्रम में वांछित इनामी आरोपी सलमान खान (27 वर्ष) को विभूतिखंड क्षेत्र में हनीमैन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कलेक्शन एजेंट की रेकी करते थे और मौका पाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। लूट के बाद रकम को आपस में बांटकर खर्च कर देते थे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और लूट की बाकी रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments