बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया ग्रामपंचायत के जमुनहीया में शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक तेज रफ्तार हीरो होंडा साईं बाइक पर सवार थे। यह घटना शनिवार रात लगभग 12 बजे के करीब हुई। मृतक की पहचान सुमित पुत्र उमेश, घायल युवक की पहचान अमित पुत्र श्रवण और दूसरे घायल की पहचान राज पुत्र सुहेलदेव निवासी , आमाकोट, नगर पंचायत बृजमनगंज के रूप में हुई है। उनकी बाइक अचानक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी (CO) अनिरुद्ध कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक युवक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घायल दोनों युवकों के साथ एक टीम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में आधी रात बाइक दुर्घटना:तेज गति से जा रही बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












