HomeHealth & Fitnessमुठभेड़ : दो घायल समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार, नगदी, तमंचे व लैपटॉप...

मुठभेड़ : दो घायल समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार, नगदी, तमंचे व लैपटॉप बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में देर रात स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से दो लुटेरे मुठभेड़ में घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ थाना दिबियापुर क्षेत्र के हीरापुर मोड़, दिबियापुर-अछल्दा नहर के पास देर रात हुई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

मुठभेड़ के दौरान शिवम सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी थाना सहार औरैया तथा आशीष पुत्र कप्तान निवासी गांव फतेहपुर थाना सहार औरैया के पैर में गोली लगी। शिवम सिंह के दोनों पैरों में गोली लगने की जानकारी मिली है। वहीं तीसरे आरोपी असद उर्फ पोपे पुत्र याकूब निवासी कस्बा सहार थाना सहार औरैया को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने शिवम सिंह के कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं आशीष के पास से 1 लाख 25 हजार रुपये नगद, एक तमंचा 315 बोर तथा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। तीसरे अभियुक्त असद उर्फ पोपे के पास से 25 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

घायल दोनों बदमाशों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा हाल ही में एक कोल्डड्रिंक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना से जुड़े अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments